
रामपुर के स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां को शुक्रवार देर रात इंटरनेशनल कॉल से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. फोन करने वाले ने अब्दुल्ला और उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है. विधायक की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं विधायक का आरोप है कि पहले भी उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.
इस मामले में स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि, गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से कई बार धमकी भरी कॉल आई. विधायक ने इस मामले में गंज कोतवाली में तहरीर दी है. विधायक का आरोप है कि पहले भी उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.
विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
इस बार अगर उनकी शिकायत गंभीरता से नहीं ली गई तो वह विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करेंगे. उधर, एसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि विधायक और उनके पिता को इंटरनेशनल कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी की तहरीर आई है. घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विधायक के आवास के आसपास सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए है.
https://rashtriyadinmaan.com
