सपा कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर के बंगले पर फेंके टमाटर


29439tfxruiiai8hb7vn7xxsvromtah4vpnj8944115
लखनऊ. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दिए गए विवादित बयान से राजूपतों और समाजवादी पार्टी में आक्रोश भर गया है. शनिवार को समाजवादी पार्टी के छात्रसभसा के कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर के आवास पहुंचकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर टमाटर और अंडे फेककर विरोध कराया. इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता ज्यादा देर तक बंगले पर नहीं रुके. उन्हे जैसे ही पुलिस के आने की सूचना मिली, फरार हो गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की.
कार्यकर्ता कहते रहे कि मंत्री का जाति विशेष पर किया गया कमेन्ट उनकी मानसिकता दिखाता है.  शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि सबसे ज्यादा शराब यादव और राजपूत पीतें हैं और बदनाम राजभर समाज होता है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए.
अखिलेश ने किया ट्वीट— इस विवादित बयान से समाजवादी काफी नाराज हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुबह ट्वीट कर लिखा कि ‘केवल शराब ही क्यों गांजा-चिलम, ताड़ी, तम्बाकू, चरस, अफ़ीम की पुड़िया और अहंकार के ख़िलाफ़ भी आंदोलन होने चाहिए… ये नशे भी तो आजकल ख़ूब चल रहे हैं. नशा लोग करते हैं, कोई जाति नहीं’.


Scroll To Top
Translate »