हैसियत से ज्यादा बोलता है पाकिस्तान’


 

2015_8image_14_19_546804308shakeel-ahmed_660_041713034711-llनई दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान को ‘अराजक’ देश बताते हुए आज कहा कि वह अपनी हैसियत से बढ़कर बातें करता है।  कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान अराजक देश है और वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हैसियत से ज्यादा बोलता है।

 उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी पाकिस्तान के लिए कोई नीति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 इंच चौड़ी छाती की बात करते थे लेकिन अब वह चुप बैठ गये हैं और पाकिस्तान की खरीखोटी शांति से सुन रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कल कहा कि भारत के साथ यदि युद्ध हुआ तो भारतीयों को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उन्हें दशकों तक यह युद्ध याद रहेगा।

Scroll To Top
Translate »