सीएम योगी से मिलने के बाद बोलीं कल्पना, सरकार में भरोसा और मजबूत हुआ


कल्पना तिवारी ने बताया कि इस हादसे के बाद हम लोग सीएम से मिलना चाहते थे, इसीलिए आज मुलाकात करवाई गई। सीएम साहब ने कहा कि राज्य सरकार हमारे परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बच्चों की पढ़ाई और जीवन सुरक्षित रहे। विवेक की मां के नाम 5 लाख की एफडी और बच्चों की पढ़ाई के लिए 25 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट रहेगी।

इससे पहले रविवार को ही सीएम योगी ने कल्पना तिवारी से फोन पर बात की थी। सीएम योगी ने उनसे बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। योगी ने फोन पर कहा उन्हें कहा था कि डिप्टी सीएम के जरिए वह किसी भी तरह की मदद मांग सकती हैं।


Scroll To Top
Translate »