बोले पीएम मोदी –सरकार बनती है बहुमत से, लेकिन चलती है सर्वमत से !


pm_modi

 

दिल्ली |    उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में विजय की होली मनाने के बाद बीजेपी कार्यालय पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं समेत पूरे देश को होली की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह यह नहीं सोचते कि कौन जीता कौन हारा, बल्कि वह इससे आगे की सोचते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा फल लगने से पेड़ झुक जाता है। पीएम मोदी ने अमित शाह और पूरी टीम की जमकर प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवानी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया और नमन किया। पीेएम मोदी ने कहा पिछले चार दशकों की मेहनत अब रंग लाई, जिसके फलस्वरुप यूपी और उत्तराखंड में कमल खिला और बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। पीएम मोदी ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी चुनावी मैदान में उतर रही है, वहां की जनता आशीर्वाद और  समर्थन बीजेपी को मिल रहा है।

 

बीजेपी का यह स्वर्णिम युग है, लेकिन यह समय चार पीढ़ियों की कठोर तपस्या के बाद आई है। पीएम मोदी ने पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि मैनं 2014 में कहा था कि हमसे गलती हो सकती है, लेकिन गलत इरादे से नहीं करेगें, हम परिश्रम की पारकाष्ठा करेंगे और हहर काम प्रमाणिकता के साथ करेंगे। लेकिन उस वक्त मेरी बातों का गलत अर्थ निकाला गया था।

पीएम मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जीत नए हिंदुस्तान का दर्शन दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा देश के गरीबों को जितना अवसर मिलेगा, देश उतनी ही तेज से आगे बढ़ेगा, गरीब को कार्य का ज्यादा अवसर मिलेगा तो वह ज्यादा करके भी दिखाएगा। इस देश की ताकत देश के गरीब हैं। अभी  देश में मध्यम वर्ग पर ज्यादा बोझ है, अगर एक बार गरीब उन्नति कर जाए तो मध्यम वर्ग पर से अपने आप बोझ खत्म हो जाएगा।


Scroll To Top
Translate »