
lucknow |उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष मो० वसीम सिद्दीकी का असामयिक निधन आज हो गया | यह जानकारी उनके पुत्र मो० अख्तर सिद्दीकी दी है।
कल 19-7-2017 को दोपहर 1 बजे उनका जनाजा ऐशबाग जलसनष्ठान के पास स्तिथ उनके आवास से ऐशबाग कब्रिस्तान के लिए ले जाया जाएगा। वसीम सिद्दीकी सचिवालय के जाने माने नेता रहे हैं। वर्ष 2007 में सचिवालय से सेवानिवृत्त हुवे थे। सेवानिवृति के पूर्व सिद्दीकी सचिवालय संघ के दो बार अध्यक्ष रहे।
सिद्दीकी का एक बेटा मो० अख्तर सिद्दीकी इस समय सचिवालय अनुसेवक संघ का महामंत्री है। मो० सिद्दीकी अपने परिवार के साथ ऐशबाग जलसंस्थान के पास घर बना के रह रहे थे।
सचिवालय संघ के वर्तमान अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्रा से वसीम सिद्दकी के निधन पर पूरे सचिवालय की हो ओर से शोक संवेदना व्यक्त की है।
https://rashtriyadinmaan.com
