
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बुलंदशहर के जेवर में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर बेतुका बयान दिया है। मेनका गांधी ने कहा कि मीडिया बेवजह इस मामले को तूल दे रही है। उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की मीडिया रेप की हर खबर को प्रमुखता से उठाती है लेकिन दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता है। देश की मीडिया जिस तरह से रिपोर्टिंग कर रही है उसकी वजह से ये बातें लोगों के जेहन में बैठता जा रहा है।
मेनका गांधी ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर कहा कि क्योंकि रेप जैसी घटनाओं को मीडिया प्रमुखता से उठाती है इसलिए महिला अपराध के मामले में भारत का स्थान विश्व में ठीक नहीं है। भारत में महिला के खिलाफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए बहुत हद तक देश की मीडिया भी जिम्मेदार है।
निर्भया कांड के बाद मीडिया रेप के मामले को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बता दें जेवर में 24 मई को बदमाशों ने हथियार के बल पर कार सवार परिवार को पहले लूटा फिर महिलाओं के साथ गैंगरेप की गई। जब परिवार के मुखिया ने इसका विरोध किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
https://rashtriyadinmaan.com
