सुनील बंसल ने आईटी विभाग को दिए दिशा निर्देश


unnamedkkjiuy
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आईटी विभाग की प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
आईटी विभाग के प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी  विधानसभा  चुनाव में आईटी  विभाग की महत्वपूर्ण  भूमिका को रेखांकित करते हुए दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही जिलों में स्थापित होने वाले आईटी सेन्टरों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। सोशल मीडिया की विस्तृत कार्ययोजना बताते हुए उन्होंने कहा कि लोगो के पास व्यक्तिगत रूप से पहुॅचने वाला सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया में त्वरित प्रतिक्रिया के द्वारा हम अपनी बात लोगो तक शीघ्र पहुॅचा सकते हैं इसके लिए हमें 24 घण्टे चैकन्ना रहकर काम करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने भी बैठक में आईटी से जुडे दिशा निर्देश दिये। बैठक की अध्यक्षता आईटी विभाग प्रदेश प्रमुख संजय राय ने की।

Scroll To Top
Translate »