
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने शिप्रा सनसिटी में चल रहे एक प्रोजेक्ट पर जीडीए और बिल्डर को नोटिस जारी किया है। आरडब्ल्यूए ने बिल्डर पर 12 की जगह 34 फ्लोर की इमारत का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। सन टावर आरडब्ल्यूए की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
आरोप है कि शिप्रा सनसिटी स्थित एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पर बिल्डर ने 12 फ्लोर की इमारत बनाने की बात कही थी, लेकिन नियमों को ताक पर रख कर 34 फ्लोर तक का निर्माण कर दिया। इससे इस हाउसिंग प्रोजेक्ट के सामने बनी सन टावर सोसायटी के रेजिडेंट्स को परेशानी हो रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
