किडनी ट्रांसप्लांट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मिली छुट्टी


 

 

india-vs-pakistan-sushma-swaraj-580x386

 

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आज दिल्ली के एम्स अस्पाताल से छुट्टी मिल गई. 10 दिसंबर को उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी. ऑपरेशन में करीब 6 घंटे का समय लगा था. डॉक्टरों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने तेजी से स्वास्थ्य लाभ किया है.

एम्स अस्पताल के बयान के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में आ रहे सुधार पर प्रतिरोपण सर्जनों, चिकित्सकों, सघन चिकित्सा विशेषज्ञों और फिजियोथेरेपिस्ट का दल करीबी नजर बनाए हुए था. उनके स्वास्थ्य पर उनके घर से ही नजर रखी जाएगी.

सुषमा स्वराज को 7 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुषमा स्वराज को काफी सालों से डायबिटीज की बीमारी है. इसी वजह से उनकी किडनी खराब हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुषमा स्वराज को किडनी किसी अनजान व्यक्ति ने डोनेट की थी.


Scroll To Top
Translate »