
नई दिल्ली. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी खराब हो गई है और इस वक्त उनकी किडनी संबंधी दिक्कतों का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है.
सुषमा स्वराज ने बुधवार को खुद ट्वीट कर अपनी किडनी संबंधी बीमारी की जानकारी दी. उनकी किडनी खराब हो गई है और इस समय वह एम्स में डायलिसिस पर हैं. उन्होंने ट्वीट में बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट हो रहे हैं, अब भगवान कृष्ण कृपा करेंगे.
बता दें कि सुषमा इस वक्त दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं और उनका डायलिसिस चल रहा है. उनकी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इस समय एम्स में जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि वह अपने एक गुर्दे (किडनी) के प्रतिरोपण के लिए एम्स में परीक्षण करा रही हैं. पिछले कुछ माह से अस्पताल में आना-जाना कर रहीं 64 वर्षीय सुषमा ने कहा कि वह एक गुर्दे के फेल हो जाने का इलाज करा रही हैं.
सुषमा ने ट्वीट किया, मित्रों, आपको अपनी सेहत के बारे में एक जानकारी देनी है. मैं गुर्दा फेल हो जाने के कारण एम्स में हूं. इस समय मैं डायलेसिस पर हूं. मैं गुर्दा प्रतिरोपण के लिए परीक्षण करवा रही हूं. भगवान कृष्ण आशीर्वाद देंगे.
सुषमा को सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों का एक दल उनका निरीक्षण कर रहा है. विदेश मंत्री को अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था. उस समय उन्होंने निमोनिया और सेहत संबंधी अन्य समस्याओं का उपचार कराया था.
इससे पहले, एम्स के सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है. मधुमेह की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं. उनका डायलिसिस किया जा रहा है. उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां डॉक्टरों की एक टीम उनका ख्याल रख रही है. कार्डियो थोरैकिक सेन्टर के प्रमुख बलराम एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेन्टर में भर्ती कराया गया है.
गौर हो कि सुषमा पिछले 20 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की 64 वर्षीय नेता को अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था. तब उन्हें न्यूमोनिया और अन्य दिक्कतें थीं.
https://rashtriyadinmaan.com
