सुष्‍मिता देव बनीं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष


CONGRESS-1-696x398

 

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने सुष्‍मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। अब तक महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रही शोभा ओझा को हटा दिया गया है।

 

अगले साल मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने है।  इसके मद्देनजर पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया है। जुबैर खान और संजय कपूर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

कौन हैं सुष्मिता देव ?
-सुष्मिता देव का जन्म 25 सितंबर 1972 में हुआ था।
-वह असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद हैं।
-वह पश्चिम बंगाल के दिग्गज कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं।
-संतोष मोहन देव केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
-सुष्मिता देव ने किंग्स कॉलेज लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की है।
-उन्होंने दिल्ली से उन्होंने बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की।


Scroll To Top
Translate »