
lucknow |टेक्नीकल विश्वविद्यालय के कुलसचिव यूएस तोमर आज दूसरे वाहन का पास लगाकर सचिवालय में घुसने पर पकडे गए।माफ़ी मांगने और दुबारा गलती ना करने पर छोड़ा गया।
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति यूएस तोमर आज सचिवालय के गेट नंबर 7 से जिस वाहन से प्रवेश कर रहे थे उसका नंबर यूपी 32 डी एम 7271 था जबकि वहां का प्रवेश पत्र वाहन के लिए जारी किया गया था उसमे वहां का नंबर यूपी 32 जीएम 8794 लगा था।
सचिवालय सुरक्षा दल के कर्मी उमेश चंद्र ने जब तोमर को गेट पर रोक कर पास माँगा गया तो वह गेट पर तैनात कर्मियों से अभद्रता करने लगे। उनके द्वारा दिए है पास पर लिखे नंबर और जिस वाहन से तोमर जाना चाह रहे थे दोनों वाहनो का नंबर अलग अलग था।
सचिवालय सुरक्षा कर्मी द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों से किये जाने के बाद तोमर ठन्डे पड़ गए। यहाँ तक की उनके द्वारा जब लिखित रूप से मांफी मांगी गई तभी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें छोड़ा। पुरे मामले की जानकारी सचिवालय प्रशाशन विभाग को सुरक्षा शाखा द्वारा दे दी गई है।
https://rashtriyadinmaan.com
