
लखनऊ,। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती स्वाती सिंह ने आज जनसुनवाई के दौरान विभिन्न जनपदों से बडी संख्या में आये शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
श्रीमती स्वाती सिंह आज जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्यायें सुन रही थीं। जनसुनवाई मे मुख्य रूप से भूमि पर अनाधिकृृत कब्जे, विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल भुगतान, पुलिस उत्पीडऩ एवं वरासत अंकन के मामले प्रस्तुत हुये। राज्य मंत्री ने जनपदों से क्षेत्र पंचायत स्तर पर प्रस्तुत गैर चिराग मजरों के विद्युतीकरण एवं सडक निर्माण के प्रार्थना पत्रों पर उपमुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री को कार्यवाही हेतु अनुग्रह पत्र प्रेषित किया। भूमि कब्जे के मामलों में उन्होने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को फोन करए जांच कराकर यथोचित कार्यवाही के निर्देश दिये।
पुलिस उत्पीडन से संबंधित प्रकरणों पर उन्होंने संबंधित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से टेलिफोनिक वार्ता कर उत्पीडऩ रोकने तथा प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने लगभग डेढ सौ प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। उन्होने सभी प्रार्थियों से आत्मीयता से बात करते हुए पूरी गम्भीरता के साथ उन्हें मामलों के निस्तारण करने के प्रति आश्वस्त किया। बेहद गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होने जनसुनवाई में उपस्थित लोंगो के बैठने और पानी की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिये।
https://rashtriyadinmaan.com
