एलडीए के मठाधीश अभियंताओं और जेईओ पर भी कार्रवाई करें , वीसी




लखनऊ । एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी एक बेहतर वीसी साबित हो रहे आम जनता की समस्यायें दूर करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं विकास कार्यों को भी गति दे रहे हैं ।

लेकिन सबसे अहम बात तो यह है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी एलडीए के मठाधीश अभियंताओं और अवर अभियंताओं को अभी तक ना तो जोन से हटाया गया है और ना ही उनको दंडित किया गया है ।

एलडीए में कुछ अभियंता ऐसे हैं जो काफी लम्बे समय से एक ही काम देख रहे हैं उनके यहां जबरदस्त तरीके से भष्टाचार भी हो रहा है और गड़बड़ियां भी ।
इसी तरह प्रवर्तन जोन में भी नामी गिरामी अवर अभियंता अभी भी महत्वपूर्ण कार्य देख रहे हैं । ऐसे लोगों पर वीसी अक्षय त्रिपाठी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है । जिससे प्राधिकरण में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वीसी मठाधीशों की ओर देख ही नहीं रहें हैं ।


Scroll To Top
Translate »