
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विवादित अध्यादेश को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 2017 में जी रहे हैं ना कि 1817 में.
राहुल गांधी का बयान राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने सरकार के कदम को सही ठहराया. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘पूरी विनम्रता से मैं कहना चाहता हूं कि हम 21वीं सदी में हैं. ये 2017 है, 1817 नहीं.’
उन्होंने एक खबर भी टैग की है, जिसका शीर्षक है कि कानूनी विशेषज्ञों की राय में राजस्थान का अध्यादेश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है. खबर के मुताबिक इस अध्यादेश में पूर्वानुमति के बगैर कानूनी अधिकारियों और लोक सेवकों के खिलाफ जांच पर रोक का प्रावधान है और मीडिया को भी इससे रोका गया है.
https://rashtriyadinmaan.com
