अभिनेत्री हेजल कीच से अगले साल शादी रचाएंगे क्रिकेटर युवराज सिंह?


 

93721-yuvv-hzklk-7

मुंबई : टीम इंडिया के धाकड़ बल्‍लेबाज युवराज सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्टों के अनुसार, युवराज सिंह काफी दिनों से अभिनेत्री हेजल कीच को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों की शादी की डेट कन्फर्म हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
‘आ आंटे अमलापुरम’ जैसे हिट आइटम नंबर से मशहूर हुई हेजल सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी नजर आई थीं। हाल में युवराज और हेजल को हरभजन सिंह के रिसेप्शन समारोह में भी एक साथ देखा गया था।

युवराज की होने वाली उनकी जीवन साथी ब्रिटेन मूल की भारतीय अदाकारा हैं। सलमान खान की फिल्‍म बॉडीगार्ड में उन्‍होंने करीना कपूर की दोस्‍त की भूमिका निभाई थी। खबरों के मुताबिक युवराज की शादी फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरूद्वारे में पूरे रीती रिवाज के साथ होगी। जिसके बाद युवराज अपने करीबियों को चंडीगढ़ में एक पार्टी देंगे। वहीं चंडीगढ़ के बाद कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में भी रखा जाएगा।

गौर हो कि हाल में युवराज सिंह ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि अभी उनके दिमाग में कोई तारीख नहीं है। जिसके बाद खबरें आई थीं कि युवराज अपने 34वें जन्मदिन के दूसरे दिन यानी 13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन एक करीबी की मौत के कारण युवराज ने शादी की तारीख को आगे खिसका दिया।

हाल में इन दोनों को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां ये छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि अब तक हेजल और युवी में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा नहीं है।


Scroll To Top
Translate »