
उरी. उरी सेक्टर के लच्छीपुरा इलाके में सेना को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दस आतंकियों को मार गिराया है.
इसी बीच खबर के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद सेना ने वहां पर बड़ी तोपें भेजना शुरू कर दिया है.
आपको बता दें कि उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद भारत के 17 जवान शहीद हो गए थे. इसके अलावा आज पाकिस्तान ने इस इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है
उरी में आतंकी हमले को लेकर कल गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी. उसके बाद गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, सेनाध्यक्ष और वित्तमंत्री प्रधानमंत्री से मिले और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी. बैठक के बाद सेना के डीजीएमओ ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि हम उरी हमले का जवाब देंगे लेकिन वक्त और जगह खुद तय करेंगे.
उरी हमले में पाकिस्तान के जैश -ए-मुहम्मद आतंकी संगठन का हाथ होने की आशंका है. आतंकियों के पास से पाकिस्तानी सामाग्री बरामद हुई है. हमले की जांच एनआइए कर रही है. सेना ने आतंकियों से प्राप्त जीपीएस, हथियार व नैविगेशन मैप एनआइए को सौंप दिया है.
https://rashtriyadinmaan.com
