भाजपा ने अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की


12342334_1697025977176159_6793161092559468024_n
लखनऊ |  प्रदेश में भयावह हो चुकी कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी ने  राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन देने के पूर्व हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने उमड़े जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशान साधा।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि अखिलेश यादव के पास गृह मंत्रालय है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, ऊर्जा मंत्रालय है विद्युत व्यवस्था चरमरा चुकी है, उच्च शिक्षा है लोकसेवा आयोग से लेकर सभी आयोगो के अध्यक्ष बर्खास्त है, गन्ना मंत्रालय है गन्ना किसान बदहाल है, पर्यावरण विभाग है लखनऊ देश का सबसे प्रदूषित शहर है अर्थात आज प्रदेश की जनता जिन समस्याओं से सबसे ज्यादा परेशान है वो सारे विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस के ऊपर जनता की सुरक्षा का दायित्व है किन्तु आज पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। बरेली के सब इस्पेक्टर मनोज मिश्रा की हत्या, प्रतापगढ़ में इस्पेक्टर अनिल की हत्या का उदाहरण देते हुए डा0 बाजपेयी ने पुलिस बल को कानून एवं संविधान के पालन करने की नसीहत दी। डा0 बाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र का चोथा स्तम्भ प्रेस भी आज सुरक्षित नहीं है। आगरा, एटा, शाहजहांपुर, लखनऊ सहित कई स्थानों पर पत्रकारों पर पुलिसवालों ने हमले किये।
डा0 बाजपेयी ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र केवल दिखावे के खोले गये है। किसान बिजली, पानी, खाद, बीज के लिए परेशान है।
12345581_1697025887176168_6390236558138444684_n
घरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की राजधानी क्राइम राजधानी बनकर रहा गया है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बसपा काल में हुए भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं को भूली नहीं है।
धरने को सम्बोधित करते हुए नेता विधान परिषद दल हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि प्रदेश भर में लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारों पर ताबडतोड हमले हो रहो है चाहे आगरा हो या एटा पुलिस हर जगह अपराधियों जैसा सलूक कर रही है, शाहजंहापुर में पत्रकार जगेन्द्र की हत्या के आरोपी राममूर्ति वर्मा पर आज तक कार्यवाही न होना इसका सबसे बडा सबूत।
प्रदेश उपाध्यक्ष और धरने के संयोजक गोपाल टंडन विधायक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर हम कोई भी बडा आन्दोलन करने को तैयार है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता सपा सरकार को उखाड फेकने के लिए उठ खड़ी हुई है।
प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर इटावा तक अपराधियों का ही बोलबाला है। सैफई का कुनवा भ्रष्टाचार में आकठ डूबा है। भाजपा कार्यकर्ता अराजकता के खिलाफ लड़ाई लडने का मन बना चुके है।
धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को अरमानों को कुचला है। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचारियों ओर अराजकता की हो गयी हैं सरकार के खिलाफ संघर्ष को युवाओं को आगे आना होगा। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।
घरना एवं ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, डा0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, जिला अध्यक्ष माघवेन्द्र ंिसह, महानगर अध्यक्ष रिकूं सोनकर, अरूण सक्सेना विधायक, राजकुमार जिलाध्यक्ष बरेली, पुष्पेन्दु शर्मा महानगर अध्यक्ष बरेली, बहोरन लाल मौर्य सामाजिक न्याय मोर्चा, बृजलाल रिटायर्ड डीजीपी, राजेश राय रिटायर्ड आईजी, उमानाथ सिंह, रिटायर्ड डीआईजी आदि लोग उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »