भाजपा कमल ज्योति के माध्यम से पूरे प्रदेश में अपना विचार पहुॅचाएगी:—- ओम माथुर


unnamedलखनऊ |  जीवन में अविराम परिवर्तन होता रहता है। इससे केवल भौगोलिक परिवर्तन ही नहीं होता है बल्कि सामाजिक, धार्मिक, राजनीति, विकासात्मक आदि परिवर्तन भी होते है। सृष्टि में नये अंकुर पनपते हैं,नयीं कोपलें फूटती है और नयी समाज रचना का निर्माण होने लगता है। तथापि भारतीय समाज परिवर्तन के बीच ही अपनी प्राचीनता को सहेज कर रखने के कारण से ही एक सनातन धर्म की बंदिश को लेकर सदैव जाग्रत रहता है। ऐसे समाज में वैचारिक पत्रिकाएं अपना स्थान रखती हैं वे समाज को न केवल जागरूक बनाती है बल्कि परिवर्तन का वाहक भी बनती है।
भारतीय जनता पार्टी कमल ज्योति के माध्यम से पूरे प्रदेश  के गांव-गांव गली-गली में अपने कार्यकर्ताओं तक अपना विचार पहुॅचाएगी यह बात आज कमल ज्योति पत्रिका  के 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर   ने  कमल ज्योति के संकल्प  अंक के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा भी संगठन हो चाहे वह सामाजिक हो राजनैतिक हो या धार्मिक हो यदि उसका लोगाों के साथ संवाद और सम्बंध सतत बना है तो सतत संवाद में कलम ज्योति एक बड़ा माध्यम है।
श्री माथुर ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा ने एक करोड़ 86 लाख सदस्य  बनाकर रिकार्ड तो बनाया ही साथ ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी बन गया। इसके साथ ही उ0प्र0 ने 1 करोड़ 70 लाख सदस्यों का सत्यापन भी करके देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय आप जैसे लाखो कार्यकर्ताओं को जाता है। महासम्पर्क अभियान प्रारम्भ हुआ है। जिसके माध्यम से हम प्रत्येक गांव गली तक जाकर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की श्रृंखला को संगठन में समाहित करेंगे तथा अभी आने वाले पंचायत चुनाव में और 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उ0प्र0 में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, अराजकता एवं जंगल राज की पर्याय बन चुकी सपा सरकार का समूल नाश कर एक मजबूत, भ्रष्टाचार मुक्त, विकास एवं समतायुक्त राष्ट्रवादी सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
श्री माथुर ने कहा कि इस समय देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। पूरा वायुमण्डल भाजपा के पक्ष में है। सारे राजनीतिक पार्टियों में हो हल्ला मचा हुआ है। कई पार्टियांे का महा गठबन्धन भी हुआ है। लेकिन इस महा गठबन्धन का ताजा उदाहरण बिहार में हुए विधान परिषद के चुनाव में देखने को मिला। जिसमें भाजपा ने 24 में से 13 सीटो पर जीत हासिल कर विरोंधियों को धुमिल कर दिया। हम मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम में जीत कर आगे आ गए है। कर्नाटक में निगम चुनावों में हम आगे है। इसलिए बिना कोई शिकायत किये एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुये राजनीति के खटपट को नजरअंदाज करते हुये आगे बढि़ए और सबका साथ सबका विकास के नारे को चरित्रार्थ करते हुये केन्द्र सरकार की विकास परक व जन उपयोगी कार्यो को जनता तक पहुचाने का काम करिये।
उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट का सार्वजनिक करके उन दलों पर करारा प्रहार किया है जो इसको सार्वजनिक करने की मांग लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में रार मचा रहे थे। सरकार की रिपोर्ट बताती है कि किस तरह से असंतुलन कायम हो रहा है तथापि हमारे पास गर्व करने वाली बात ये है कि भारत में कुल जनसंख्या में 56 प्रतिशत युवा है जो जाति,धर्म से अलग रहकर देश के विकास में सहायक हो रहे है। आज भारत में 35 साल से कम आयु वर्ग के युवाओं की आबदी करीब 57 प्रतिशत है। इस युवा आबादी का लाभ देश को कैसे मिले, इसबारे में हमको गंभीरता से विचार करना होगा। उस दिशा में अपने कदम बढ़ाने होंगे। युवा आबादी की जनसांख्यिीय स्थिति अभी देश में 10-20 वर्षों तक और जारी रहेगी। इसके बाद आश्रित या बुजुर्ग लोगों की आबादी बढ़नी आरंभ होगी। जिसके कारण हमारे विकास की वर्तमान गति भी धीमी पडने लगेगी। देश में आय की असमानता और कई तरह की विषमताएं हमारी चिंता का विषय है। इसके लिए हमको उद्याोगो के साथ ही कृषि पर ध्यान देना होगा। देश में गरीबों की आय कैसे बढ़े इस पर विचार करके राजग की सरकार ने अपने कदम बढ़ा दिए है तथापि असमानता को खत्म करने में देश की राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा जिसे हमारे प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया का नाम दिया है। राज्य सरकारों ने अब तक इस विषमता को अधिक बढाया है। जैसे पंजाब की सरकार अपने किसानों को अनाज खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश औरबिहार की तुलना में ज्यादा पैसे देती है।
पत्रिका के प्रथम संपादक और वरिष्ठ नेता श्री लाल जी टंडन ने कहा कि, जनसंघ के समय तक हम एक कैडर बेस्ड पार्टी के रूप में जाने जाते थे। वैचारिक रूप सक्षम कार्यकत्र्ता तैयार हुए। पार्टी की विचारधारा को लेकर कार्यक्रम, नीतियों का आधार बना। भाजपा बनने के बाद भारी बदलाव आया। तथापि मूल स्वरूप मे कोई अंतर नहीं पड़ा था। राम जन्म भूमि आंदोलन के केन्द्र में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। पार्टी में आए। सरकार बनी। संगठन में नए लोग आए और संगठन का नया स्वरूप बना।आरंभ में भौतिक संघर्ष से संगठन बड़ा हो गया। अब तो पार्टी का बहुत जनाधार बढ़ गया है। माॅस आज बढ़ गया है कैडर छोटा हो गया है।
कमल संदेश के कार्यकारी संपादक शिव शक्ति बक्सी ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत विभाजन कर राजसत्ता का हस्तांतरण कर उसे कांग्रेस को सौंपा। साथ ही इन अलगाव विशेषज्ञों ने अपनी मनोवृत्ति भी कांग्रेस का विरासत के रूप में सौंप दी। अंग्रेजों ने जो हिन्दू.मुस्लिम अलगाव कर तुष्टीकरण की नीति अपनाई थी वैसे ही कांग्रेस ने वोट बैंक की चुनावी राजनीति में इस अलगाव को अपना हथियार बनाया। उसने मुस्लिम तुष्टीकरण में निर्लज्जता की सभी हदें पार कर दीं। यद्यपि हमारी सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो के लिए विकास की योजनाएं लेकर आ रही है। आज के युग में डिजिटल टेक्नोलॉजी का काफी महत्व है और उसको ध्यान में रखते हुए हमने ई-गवर्नेस की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं,
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी की नीतियों व मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जनता तक ले जाने का अच्छा माध्यम बनेगा आने वाला पंचायत चुनाव है। इसलिए आप सब कार्यकर्ताओ को गांव गाव घर-घर जन जन तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को ईमानदारी से ले जाना होगा। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने तो शायद कसम ही खा ली हैं कि उन्हें अपने हित साधने हैं,जिससे समाज में कटुता बढ रही है। सरकार दंगे कराने में जुटी है। बसपा जातियों की राजनीति को बढावा देरही है।
समारोह में कमल ज्योति के संपादक ह्दय नारायाण दीक्षित ने प्रस्ताविकी में कहा कि 25 वर्ष पहले कमल ज्योति का प्रकाशन शुरू हुआ पत्रिका ने कार्यकर्ताओं को विचारों से ओतप्रोत कराया। सम्वाद और विचार के मिलने से समाज का उन्नयन आरम्भ होता है। इस दिशा में कमल ज्योति ने जनसमूह से सम्वाद बनाने में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रत्यक्ष सम्वाद के द्वारा कमल ज्योति ने पार्टी की राजनीतिक विचारधारा को अहम स्वर प्रदान किया। समारोह में आभार व्यक्त करते हुये प्रकाशक श्याम नन्दन सिंह ने कहा कि हम सभी मिल कर कमल ज्योति सर्वाधिक प्रसार संख्या वाली पत्रिका बनायेंगे। राजत जयन्ती वर्ष पर पत्रिका के प्रथम सम्पादक लालजी टंडन, हृदय नारायण दीक्षित, श्यामनन्दन सिंह, विजयबहादुर पाठक, मैथलीशरण शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय ओम प्रकाश पंडित, अमर सिंह का अभिनन्दन किया गया। वर्षा सिन्हा ने वन्देमातरम् प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, अनुपमा जायसवाल, सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रभारी विभूति नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सियाराम वर्मा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के रामाधीन सिंह सहित्य प्रकाशन प्रकोष्ठ की संयोजक मीना चैबे, पूर्व संगठन मंत्री जय प्रकाश चतुवेदी प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव आदि। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने व डा0 अरूणकांत ने संकल्प प्रमुख किया।

Scroll To Top
Translate »