लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के 64वें जन्मदिन पर भाजपा उ0प्र0 ने बधाई दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने श्री माथुर की शतायु होने की कामना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उनका यशस्वी मार्ग दर्शन मिलता रहे है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि श्री माथुर के कुशल मार्ग दर्शन में उ0प्र0 का संगठन तंत्र मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कमर कस लिया है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने श्री माथुर को बधाई देते हुए उन्हें कुशल संगठनकर्ता बताया।
इससे पूर्व भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी किया। कार्यक्रम में उपस्थित और बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह ‘सोनू’, राजकुमार वर्मा, पुष्पेन्द्र त्यागी, अंजनी श्रीवास्तव, अशोक दूबे, अवलेश सिंह, रवि राय, अभिषेक सिंह बघेल, हिमांशू पाल, सागर सोनी, रामबाबू सुदर्शन, नितेश सिंह आदि सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com

