बीजेपी सरकार में जो सामाजिक गंदगी व्याप्त हो रही है उसे जनता ही वोट से साफ करेगी—अखिलेश यादव


unnamedलखनऊ|
      समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आज प्रदेश महिला सभा की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में हुई। सदस्यता अभियान के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, राज्य सभा सदस्य श्रीमती जया बच्चन, लोकसभा सदस्य श्रीमती डिम्पल यादव पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्य सभा सदस्य श्रीमती जया बच्चन ने वरिष्ठ नेता एवं समाजवादी पार्टी की इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह से नई सदस्यता ग्रहण की। श्रीमती जया बच्चन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया।
  इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिना आधी आबादी के विकास के प्रदेश में खुशहाली नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में उन महिलाओं को भी शामिल किया जाय जिन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ मिला था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही भाजपा को रोक पायेगा। हम भाजपा और चुनाव आयोग से पूंछना चाहते है कि अगर मशीन खराब होती है तो ठीक कौन करता है ? यदि कोई ठीक कर सकता है तो खराब भी कर सकता है। हमारी पार्टी को वोट ज्यादा मिला। यह अलग बात है कि हम हार गये। भाजपा ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन अब कर्ज माफी में तमाम शर्ते लगा दी है।
  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी का गरीबों पर बुरा असर पड़ा है। रोजगार पर बुरा असर पड़ा है। बीजेपी सरकार में जो सामाजिक गंदगी व्याप्त हो रही है। उसे जनता ही वोट के माध्यम से साफ करेगी। हम अपनी सरकार की योजनाओं को बढ़ाना चाहते थे। महिलाओं की पेंशन दोगुनी करना चाहते थे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार में माहिर है। बुन्देलखण्ड में बथुवा को घास बता कर कहा कि गरीबी से जनता घास खा रही है। हम महिलाओं की बैठक ज्यादा करेंगे। यदि गरीब महिला सदस्य बनने के लिए पैसा नहीं दे पायेगी और सदस्य बनना चाहेंगी तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं सदस्यता शुल्क दे देंगे।
  राज्य सभा सदस्य जया बच्चन ने सदस्यता लेने के बाद कहा कि सदन में महिलाओं के लिए लड़ती हॅू। महिलाओं की ताकत बढ़ानी है। पिछले चुनाव के परिणाम पर कहा मेहनत करने वालो की हार नही होती। जो बीत गया सो बीत गया। अब आगे मेहनत करके समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। महिलाएं समाजवादी पार्टी में ताकत है।
      सांसद डिम्पल यादव ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि महिलाओं को जिम्मेदारी दें, बखूबी निभाएंगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, एसआरएस यादव एमएलसी, सुशीला सरोज पूर्व सांसद, विद्या यादव महासचिव, रचना कोरी, उपाध्यक्ष, गीता पाण्डेय कोषाध्यक्ष, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, ऊषा वर्मा पूर्व सांसद, जरीना उस्मानी, कंचन कनौजिया आदि की उपस्थिति रही।

Scroll To Top
Translate »