लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने फतेहपुर के जहानाबाद में और फिरोजाबाद और मैनपुरी के घिरौर में घटी घटनाओं के जांच के लिये दो जांच दल गठित किये है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि फतेहपुर के जहानाबाद में मकर संक्रति के पर्व पर परम्परागत 35 वर्षो से आयोजित जुलूस जो प्रशासन के अनुमति से निकल रहा था जिस पर उपद्रवियों द्वारा पथराव व गोलीबाजी की गई एवं प्रशासन की अक्षमता, लापरवाही और चूक तथा सत्ता के दबाव में एक पक्षीय व्यवहार किया गया, जिसकी जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 का एक जांच दल दिनांक 18 जनवरी 2016 को जहानाबाद (फतेहपुर) जायेगा। सांसद विनय कटियार, सांसद फतेहपुर निरंजन ज्योति, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, विधायक विक्रम सिंह, आईपीएस सेवानिवृत्त आईजी राजेश राय, आईपीएस सेवानिवृत्त आईजी उमानाथ सिंह कमेटी के सदस्य होगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि मैनपुरी और फिरोजाबाद जांच कमेटी में निम्म सदस्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वारा दुबे, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, सांसद हाथरस राजेश दिवाकर, आईपीएस सेवानिवृत्त आईजी राजेश राय, आईपीएस सेवानिवृत्त आईजी उमानाथ सिंह कमेटी के सदस्य होगे। यह कमेटी कल दिनांक 16 जनवरी 2016 को दोनों स्थलों की जांच करके घटनाओं का सच, प्रशासनिक चूक और सत्ता के दबाव में प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैया की जांच करके तथ्यों से अवगत करायेगी।
https://rashtriyadinmaan.com

