भाजपा के विरोध के बाद पुणे में ‘बाजीराव मस्तानी’ के तीन शो रद्द


फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘दिलवाले’ को विरोध का सामना करना पड़ा है

 

bajirao-mastani-620x400

देशभर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘दिलवाले’ को विरोध का सामना करना पड़ा है। बाजीराव मस्तानी के जहां तीन शो रद्द कर दिए गए तो वहीं दूसरी ओर दिलवाले के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुणे के सिनेमाघर में शुक्रवार को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का पहला शो रद्द कर दिया गया है। समाचार एजंसी एएनआई के मुताबिक पुणे की प्राइड थिएटर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद शुक्रवार के तीन शो को रद्द करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के स्थानीय सासंद अनिल शिरोले ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया और फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगया। उन्होंने कहा, “फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं को इस तरह की फिल्में बनाने से पहले इतिहास को अच्छी तरह से पढ़ना और समझना चाहिए।”

वहीं दूसरी ओर खबर है कि जबलपुर में भाजपा के युवा मोर्चा ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ का विरोध किया है। यहां के समदड़िया मॉल में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रदर्शन पर विरोध जताया।

 


Scroll To Top
Translate »