
अरबाज खान के साथ जैसे जैसे पूछताछ हो रही है, चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अरबाज खान ने ये कुबूल कर लिया है कि वो लंबे वक्त से सट्टेबाजी कर रहे हैं. ये हैं पूछताछ में आई मुख्य बातें
अरबाज खान के साथ पूछताछ खत्म हो गई है. पुलिस के सामने अरबाज खान ने खुलासा किया कि उन्हें सट्टेबाज सोनू जालान धमकी दे रहा था कि वो पैसे देना बंद कर देंगे तो वो उन्हें जान से मार देगा.
अरबाज ने कहा कि जो भी सवाल पुलिस ने उनसे पूछे गए उनका उन्होंने पूरा जवाब दिया. आगे भी वो पुलिस के साथ सहयोग करते रहेंगे.
अरबाज खान को पुलिस ने सट्टेबाजी के केस का मुख्य गवाह बना दिया है. उनका बयान इस केस को सुलझाने में मदद करेगा लेकिन बड़ी बात ये भी है कि क्या अरबाज सरकारी गवाह बनकर केस से पीछा छुड़ा पाएंगे क्योंकि जानकार बता रहे हैं कि सट्टेबाजी का आरोप कुबूल करने पर उनके खिलाफ मकोका जैसे कड़े कानून के तहत कार्रवाई भी हो सकती है.
अरबाज का कहना है कि उन्होंने 2.80 करोड़ रुपए सट्टेबाजी में गंवाए हैं.सट्टेबाज से पैसा कमाया भी था लेकिन उनका क्या हिसाब है ये जांच में सामने आएगा.
अरबाज खान ने मान लिया है कि उन्होंने 6 बार सट्टेबाजी की है.
अरबाज का कहना था कि सट्टेबाजी की वजह से ही उनकी शादी मलाइका अरोड़ा खान से टूट गई. मलाइका और उनके बीच काफी बार झगड़ा सट्टेबाजी को लेकर झगड़ा हुआ करता था.
अरबाज की आदत से उनके परिवार के लोग खुश नहीं थे, सलमान खान तो अरबाज की इस आदत से इतने नाराज हुए थे कि एक बार उन्हें मारने तक के लिए उठे थे. पिता सलीम खान ने भी उन्हें इससे बाज आने की हिदायत कई बार दी थी लेकिन अरबाज नहीं माने.
सलमान के परिवार में अरबाज साफ बोलने वाले शख्स के रूप में जाने जाते हैं. इसलिए उन्होंने पुलिस के सामने भी पूरी बात खोलकर रख दी है. वो खुद को फिलहाल एक पीड़ित की तरह पेश भले ही कर रहे हों लेकिन सट्टेबाजी गैर कानूनी है और इसके लिए उन पर केस चल सकता है.
हो सकता है कि पुलिस के सामने वो सरकारी गवाह बन जाएं. ऐसे में उन पर केसे में रहम की शर्त जोड़ी जा सकती है.
नए नामों का खुलासा, जल्द होगी कार्रवाई
ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि अरबाज का बयान दर्ज किया जा चुका है. कुछ नए नाम सामने आए हैं जिन पर आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
आपको बता दें कि अगर ये आरोप सही साबित हुए तो अरबाज खान पर मकोका कानून के तहत कार्रवाई भी हो सकती है.
आर्थिक तंगी से बचने के लिए बेटिंग
अरबाज खान ने ये भी माना है कि शादी टूटने के बाद वो डिप्रेशन में थे और उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें बेटिंग करनी पड़ी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों से लेकर आईपीएल तक में सट्टा लगाया.
काफी पैसा वो सट्टेबाजी में हारे तो कुछ पैसे का उन्हें फायदा भी इस सट्टेबाज ने कराया. सट्टेबाज का नाम दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ रहा है. जिसने इस केस को काफी हाई प्रोफाइल बना दिया है.
सट्टेबाज कर रहा था ब्लैकमेल
अरबाज ने पुलिस पूछताछ में खुद को पीड़ित बताते हुए कहा वो इसके जाल में फंसते चले गए जिसके बाद उन्होंने इसे पैसा भी दिया. एक बार अपने जाल में फंसाने के बाद ये सट्टेबाज उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था.
यहां आप पढ़ सकते हैं कि क्या है अरबाज खान का सट्टेबाजी से नाता और वो इस मामले में कैसे फंस गए हैं?
आज सुबह वो क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए हैं. शर्मा और उनकी टीम अरबाज से पूछताछ कर रही है. इस पूछताछ में क्या सामने आएगा, इसकी डीटेल्स हम जल्दी ही आपके सामने लेकर आएंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
