जेपी बिल्डर के तीन प्रोजेक्टों के खरीदारों को वापस मिलेगा पैसा


यमुना प्राधिकरण ने जुलाई माह में जेपी की स्पोर्ट्स सिटी के खरीदारों के साथ बैठक की थी। बैठक में अमन-3, यमुना विहार और उड़ान प्रोजेक्ट के खरीदारों ने पैसा वापस मांगा था। लेकिन, बिल्डर ने उसका पालन नहीं किया। दो अगस्त को फिर सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने तत्काल जेपी समूह को तीनों प्रोजेक्ट के खरीदारों का पैसा वापस लौटाने का आदेश दिया था। जेपी समूह ने दो साल का समय मांगा था, लेकिन सीईओ ने एक साल का समय दिया। अब इस पर सहमति बनी है।
बैठक में बताया गया कि छह महीने तक जेपी अपनी संपत्तियों को बेच नहीं पाएगा। जेपी पर कितना कर्ज है, इसका आकलन शुरू हो गया है। इसके लिए खरीदारों से ब्योरा देने के लिए कहा गया है। इस समस्या से कैसे निपटा जाएगा, इसके लिए निवेशकों से सुझाव भी मांगे जाएंगे।


Scroll To Top
Translate »