लखनऊ. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आरोप लगाया कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार देश में साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रही हैं। केन्द्र और प्रदेश की सरकार जनता को बेवकूफ बना रही हैं। इसलिए कांग्रेस को सद्भावना यात्रा निकालनी पड़ रही है। अपनी इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की अखिलेश सरकारक के दावों की पोल खोलेगी।
मिस्त्री गुरूवार को राजधानी में मनकामेश्वर से ईदगाह तक निकाली जा रही सदभावना यात्रा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सरकारों के काम काज को इन यात्राओं के जरिए उजागर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपना उत्साह इसी तरह बनाए रखें।
कांग्रेस की सद्भावना यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर हनुमान सेतु, परिवर्तन चैक, कैसरबाग चैराहा, बासमण्डी, डीएवी कालेज से होते हुए ऐशबाग ईदगाह पर जनसभा के उपरान्त समाप्त हुई।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजबब्बर ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार की पोल खोलने के लिए हजारों की संख्या में जिस उत्साह से कांग्रेसजन आए हैं वह एक मिसाल है।
इस मौके पर राष्ट्रीय अनु.जाति आयोग के चेयरमैन एवं सांसद पी.एल. पुनिया, राज्यसभा सदस्य डॉ.संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी एवं शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला ने सम्बोधित किया।
https://rashtriyadinmaan.com

