GST में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे—— पीएम मोदी


170509-pm-narendra-modi

 

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम विज्ञान भवन में कहा है कि ईमानदारी की मुख्‍यधारा में आने वालों का स्‍वागत है. पीएम ने व्‍यापारियों को आश्‍वस्‍त किया कि व्‍यापारी परेशान हैं कि पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा. इसके साथ ही पीएम ने साफ कहा कि जीएसटी में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे. यहां कंपनी सेक्रेटेरीज गोल्‍डन जुबली समरोह को संबोधित करते हुए पीएम ने यह बातें कहीं… अपने भाषण में पीएम ने आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाने वालों को भी बखूबी जवाब दिया.

 

पीएम के भाषण की खास बातें…

1. जीएसटी में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे.

2. पिछली सरकार में 8 बार महंगाई दर 5.7 प्रतिशत तक पहुंची. देश ने 0.2 प्रतिशत की विकास दर भी देखी है.

3. ना तो मैं अर्थशास्‍त्री हूं और ना ही होने का दावा किया है.

4. देश के अर्थशास्‍त्र को विपरित दिशा में ले जाया गया.

5. आज विदेशी निवेशक भारत में रिकॉर्ड निवेश कर रहे हैं.

6. अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है.

7. बड़े-बड़े अर्थशास्‍त्रियों के होते हुए फ्रैजाइल 5 में कैसे जोड़ा गया

8. सोचना होगा कुछ लोग देशहित में काम कर रहे हैं या किसी और के हित में

9. बदलती हुई अर्थव्‍यवस्‍था में ईमानदारी को प्रीमियम मिलेगा.

10. अर्थव्‍यवस्‍था में बदलाव के लिए फैसले लिए हैं, लेते रहेंगे. हम हर सेक्‍टर की मदद के लिए तैयार हैं.


Scroll To Top
Translate »