मुख्यमंत्री ने किया फिल्म निर्माण के लिए सिंगल विन्डो क्लीयरेन्स पोर्टल का शुभारम्भ


बाॅलीवुड को यू0पी0 में आने का दिया न्योता
11998974_898837230207195_7039428145192003959_nलखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मुम्बई के होटल ट्राइडेन्ट में आयोजित इन्वेस्टर्स काॅनक्लेव के दौरान फिल्म बंधु द्वारा विकसित फिल्म निर्माण संबंधी सभी क्लीयरेंस प्राप्त करने के लिए सिंगल विन्डो क्लीयरेंस सिस्टम तथा अनुदान हेतु आॅनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के शुरू होने से अब फिल्म निर्माताओं को प्रदेश में फिल्मों के निर्माण में अत्यन्त आसानी होगी और उन्हें छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए इधर-उधर दौड़ना नहीं पड़ेगा। इस पोर्टल के माध्यम से अब फिल्म निर्माता सब्सिडी तथा अन्य क्लियरेंस के लिए अपने स्थान से आवेदन कर सकते हैं। अब फिल्म निर्माण के लिये शूटिंग से संबंधित सभी क्लियरेन्स निश्चित समयावधि में प्राप्त होंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के कार्य में निश्चित रूप से तेजी आएगी।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े प्रमुख लोगांे ने उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म नीति तथा सरकार द्वारा फिल्म निर्माण के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाआंे की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म निर्माता श्री संजय खान ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण अत्यन्त आसान एवं सुविधाजनक हो गया है और वहां के अधिकारीगण तत्परता से हमारी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में की गयी शूटिंग का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा तथा संबंधित विभागों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त हुआ।
फिल्म निर्माता श्री अनुराग कश्यप ने भी उत्तर प्रदेश की अवस्थापना सुविधाएं और सड़कें लगातार बेहतर से बेहतरीन होने की बात कहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं फिल्म निर्माताओं की आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा एवं अच्छा वातावरण मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बन्धु फिल्म निर्माताओं के लिये एक अत्यन्त फ्रेण्डली संस्था के रूप में उभर कर सामने आयी है।
इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर एवं सी0ई0ओ0, वेव सिनेमा श्री राहुल मित्रा, श्री मुजफ्फर अली, श्री सुधीर मिश्रा, श्री केतन मेहता, सुश्री पूजा भट्ट, श्री अनूप जलोटा, श्री संजय कपूर, श्री ज़ायद खान, श्री मनोज बाजपेयी, श्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्री रवि किशन, सुश्री दिव्या दत्ता, विम्पा के महासचिव श्री संग्राम शिरके, फिल्म मेकर्स कम्बाइन के श्री धरम मेहरा, सुश्री कनायत अरोड़ा, सुश्री एंजल तेतारबे सहित फिल्म जगत की तमाम प्रख्यात हस्तियां आदि मौजूद थी।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, ऊर्जा राज्य मंत्री श्री यासर शाह, मुख्य सचिव, श्री आलोक रंजन, फिल्म विकास परिषद के सदस्य श्री विशाल कपूर, प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव सूचना एवं अध्यक्ष फिल्म बन्धु श्री नवनीत सहगल, सूचना निदेशक श्री आशुतोष निरंजन एवं अपर निदेशक सूचना डाॅ0 रवि शंकर पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »