मुख्यमंत्री ने जनपद मैनपुरी में ट्रामा सेन्टर की स्थापना तथा
कलेक्ट्रेट परिसर में 150 सीट क्षमता का अति आधुनिक
सभाकक्ष स्थापित करने की घोषणा की
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद मैनपुरी में 262 करोड़ 40 लाख 47 हजार रुपए की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 167 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत के सैनिक स्कूल एवं 06 करोड़ 27 लाख 51 हजार रुपए की लागत से भोगांव में बनने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास किया। इसके साथ ही, उन्हांेंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के 645 लाभार्थियों को चेक, लैपटाॅप, साइकिल, ट्राई साइकिल तथा अन्य उपकरण वितरित किए।इस अवसर पर जनपद के क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने हर क्षेत्र में सन्तुलन बनाने का कार्य किया है। समाजवादी सरकार नेे हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास किया है। संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग, धर्म के लोगों को दिलाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया। एक तरफ जहां होनहार छात्र-छात्राआंे को लैपटाॅप उपलब्ध कराकर आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य किया गया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के किसानांे की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कामधेनु, मिनी कामधेनु जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। मैनपुरी में सैनिक स्कूल की स्थापना से जनपद की शिक्षा का स्तर सुधरेगा, सैनिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर जनपद के होनहार छात्रों को सेना में अधिकारी बनने के अवसर मिलेंगे।
श्री यादव ने कहा कि किसी भी देश, प्रदेश के विकास में आवागमन हेतु बेहतर सुविधा एवं संसाधन काफी सहायक होते हैं। जिन प्रदेशों में सड़कें अच्छी नहीं होतीं, वहां विकास अवरुद्ध हो जाता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश में सड़कांे का जाल बिछाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के विकास के लिए 362 कि0मी0 लम्बे आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा। इस पर मण्डियों के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। एक्सपे्रस-वे के निर्माण हेतु किसानांे को निर्धारित दर से 4 गुना अधिक मूल्य देकर बिना किसी अवरोध के जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जनपद कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद के किसानों ने एक्सपे्रस-वे के लिए अपनी भूमि सरकार को दी है, इसके लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हंै।
श्री यादव ने इस मौके पर आवास विकास कालोनी, पराग डेरी सेन्टर का सुधार, वृहद स्तर की कृषि उत्पादन मण्डी की स्थापना, कुरावली में राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज की स्थापना कराए जाने की स्वीकृति तथा मैनपुरी के राजकीय इण्टर काॅलेज के जीर्णोद्धार, जनपद में एक ट्रामा सेन्टर की स्थापना तथा जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में 150 सीट क्षमता के अति आधुनिक सभाकक्ष की स्थापना करने की घोषणा की। उन्हांेने कुरावली को परीक्षण कराए जाने के बाद तहसील बनाए जाने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाभार्थीपरक योजनाओं से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में भेजने का कार्य किया। इस हेतु 03 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में 3000 से ज्यादा नई बैंक शाखाएं खुलवाने का कार्य किया गया है। साथ ही, देश में सबसे ज्यादा बैंक खाते भी प्रदेश में खुलवाए गए हैं, आज सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थी को सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिल रहा है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है, सुदूर ग्रामीण अंचलों में निवास कर रहे लोगों को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर 10-15 मिनट में एम्बुलेन्स सेवा मिल रही है। राज्य सरकार ने ’समाजवादी पेंशन योजना’ लागू की है। यह अपनी तरह की देश की सबसे बड़ी योजना है। योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को पेंशन में प्राथमिकता दी जाती है। इससे महिलाओं का महत्व एवं सम्मान बढ़ा है। इसके तहत राज्य के 45 लाख परिवारांे को लाभान्वित किया जा रहा है। जल्द ही, 10 लाख और परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त पानी मुहैया हो रहा है। खाद, बीज की कोई कमी नहीं है। विद्युत आपूर्ति में भी सुधार हुआ है। समाजवादी सरकार ने विद्युत के क्षेत्र में काफी कार्य किए हैं। नए विद्युत उप केन्द्रों की स्थापना तथा पुराने केन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की गई है। वर्ष 2016 में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घण्टे एवं ग्रामीण क्षे़त्रों में 16 से 18 घण्टे निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विगत 01 वर्ष में प्रदेश में 50 लाख नए विद्युत कनेक्शन कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा तथा ‘102’ नेशनल एम्बुलेन्स सर्विस की तरह ही प्रदेश की पुलिस भी 10-15 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंचेगी। पुलिस के लिए 4 हजार नये वाहन क्रय किए जा रहे हंैै, जो प्रदेश के थानों पर उपलब्ध रहेगें और तत्काल जनता की मदद को पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में लोगांे की सोच बदली है। वाट्सएप से संचार क्रान्ति आई है, परन्तु कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सदुपयोग करें यदि किसी के द्वारा इसका गलत रूप से प्रयोग किया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने नौजवानांे को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराए हैं। सरकारी नौकरियों में भर्ती जारी है। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्तियां की गई हैं। जल्द ही पुलिस विभाग में और भर्तियां हांेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैनपुरी जनपद मेरी कर्म भूमि है। इस जनपद ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद के लोग देश सेवा में सबसे आगे हंै। भारतीय सेना में बड़ी तादात में इस जनपद के ही लोग हैं। यहां के किसान का बेटा सरहद पर संघर्ष कर देश की रक्षा करते हुए देश की आन-बान के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर देता है। उन्होंने कहा कि इस जनपद को आदर्श जनपद बनाने का जो सपना देखा था, वह अब पूरा हो गया है। सैनिक स्कूल बनने के बाद यहां की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आएगा। यहां के बच्चे अच्छी तरह शिक्षित होकर देश व जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनपद में होनहार बच्चों की कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि एक दिन जनपद के सैनिक स्कूल का छात्र देश का सेनाध्यक्ष बनेगा।
लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में नई बुलन्दियों को छुआ है गरीब, मजदूर, किसान, समाज के शोषित वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाओं का लाभ लेकर यह तबका आत्मनिर्भर हुआ है। केन्द्रीय सरकार के आंकड़े भी प्रदेश के विकास को दर्शाते हैं।
जनसभा को समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव, सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री तेज प्रताप यादव, राज्यमंत्री श्री आलोक शाक्य, श्री विजय बहादुर पाल, सदस्य विधान सभा श्री सोबरन सिंह यादव, राजकुमार उर्फ राजू यादव, इंजी0 बृजेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रिय रंजन आशू, सदस्य विधान परिषद श्री असीम यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।
https://rashtriyadinmaan.com
