मुख्यमंत्री ने संत कबीर नगर में मगहर स्थित कबीर चैरा में संत कबीर दास जी के समाधि स्थल का निरीक्षण किया


Press (4)
मुख्यमंत्री का जनपद संत कबीर नगर भ्रमण
 
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज जनपद संत कबीर नगर के भ्रमण के अवसर पर मगहर स्थित संत कबीर दास जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हंे अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त उन्होंने परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में ध्वस्त इण्टरलाॅकिंग की मरम्मत के निर्देश देते हुए कहा कि अन्य जरूरी कार्य भी तत्काल प्रारम्भ कराए जाएं। इसके उपरान्त उन्होंने कबीर घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घाट का सौन्दर्यीकरण एवं सीढ़ियों पर पत्थर आदि लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री  जनपद संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के आगामी माह में सम्भावित भ्रमण के दृष्टिगत मगहर स्थित कबीर चैरा में संत कबीर दास जी के समाधि स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर चल रहे निर्माण कार्याें का अवलोकन किया एवं प्रस्तावित कबीर शोध स्थल के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री  ने हेलीपैड बनाने के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि जो भी सड़कें आदि टूटी हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा समय से बिजली के तार आदि को ठीक करा लिया जाए। उन्हांेने आमी नदी को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य कराने के भी निर्देश दिए।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री  ने नगर पंचायत के सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मगहर में किए जा रहे विकास कार्यों को तेजी व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। आमी नदी को साफ रखने के लिए एस0टी0पी0 आदि की व्यवस्था की जाए तथा कोई भी औद्योगिक कचरा नदी में न गिरने दिया जाए। मगहर में पर्यटन के विकास के लिए तेजी के कार्य कराए जाएं। इसमंे बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यहां पर लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से संस्कृति विभाग द्वारा एक शोध केन्द्र का निर्माण प्रस्तावित है।
इस अवसर पर सांसद श्री शरद त्रिपाठी, विधायक श्री राकेश सिंह बघेल, श्री दिग्विजय नारायण उर्फ जय चैबे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त श्री दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री भूपेन्द्र एस0 चैधरी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं महन्त श्री विचार दास आदि उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »