लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पतंगबाजी हमें जीवन में संतुलन बनाने के साथ-साथ समाज में समरसता कायम रखने व भाईचारे को बढ़ाने की प्रेरणा देती है। देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के कठोर संघर्षों की बदौलत ही देश को आजादी मिली। उन्हांेने नई पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने के साथ ही उनके सपनों को भी साकार करने की अपील की।मुख्यमंत्री आज यहां जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में आयोजित पतंग उत्सव के उद्घाटन के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्क को आकर्षक बनाने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। आबादी के बीच बनाए जा रहे इस बड़े पार्क से जहां स्थानीय नागरिकों को सुविधा होगी, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के वाटर बाडी में शीघ्र ही बेहतरीन नाव उपलब्ध करायी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी विचारधारा के आधार पर विकास योजनाओं को चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे नगर एवं गांव का समान रूप से विकास सम्भव हो सकता है। समाजवादी चिंतकों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाजवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए आचार्य नरेन्द्र देव, डाॅ0 राम मनोहर लोहिया, श्री जय प्रकाश नारायण एवं श्री जनेश्वर मिश्र के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके बन जाने से किसानों को अच्छे बाजारों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे किसान अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर सकंेगे। इससे पयर्टन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों तथा नौजवानों के लिए जितनी योजनाएं चलायी हैं, उतनी योजनाएं देश के अन्य किसी राज्य में नहीं चलायी गई हैं।
ज्ञातव्य है कि पतंग उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन लखनऊ, लखनऊ महोत्सव समिति, उ0प्र0 राज्य पर्यटन, खेल निदेशालय, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं वोडाफोन कम्पनी व टाइम्स आॅफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन, राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण तथा प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, सचिव पर्यटन श्री अमृत अभिजात व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
