मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर स्व0 चितरंजन स्वरूप के परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया


unnamedलखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत राज्य मंत्री चितरंजन स्वरूप के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्हांेने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार के सभी लोग उनके साथ हैं। उन्हांेनेे दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
हेलीपैड पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 चितरंजन स्वरूप अत्यन्त मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। जिले के विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद के विकास के लिए स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आज़म खां एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।

Scroll To Top
Translate »