मुख्यमंत्री ने महमूदाबाद घटना में मृतकों के आश्रितों को पाँच-पाँच लाख रु0 की आर्थिक मदद की घोषणा


 

2bf00a1a6f21edb18054d23fa448866e_Mलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महमूदाबाद, सीतापुर में आज हुई घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों मृतकों के आश्रितों को पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को हर प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है।


Scroll To Top
Translate »