मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हमारी सरकार ने रात भर जाग के काम किया है


RDESController
लखनऊ. यूपी सरकार के 6 महीने पूरे होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा दिया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘जनता के प्रति जवाबदेह है हमारी सरकार. हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम जनता को बताएं कि 19 मार्च 2017 के पहले स्थिति खराब थी और यहाँ का माहौल बिल्कुल भी फ्रेंडली नहीं था. लेकिन हमारी सरकार ने रात भर जाग के काम किया है.’

योगी ने आगे कहा कि, ‘बीजेपी सरकार में जातिवाद, परिवारवाद का स्थान नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रद्देश में अच्छा काम हो रहा और आम जनमानस में विश्वास पैदा हुई है. अब तक प्रदेश में 431 पुलिस से मुठभेड़ हुई. प्रदेश में भू-माफियाओं पर योगी ने कहा कि, ‘भू-माफियाओं पर रोक लगाने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया. जिनकी मदद से भारी संख्या में ज़मीनों से अवैध कब्जे हटाये गये और 69 अपराधियों की संपत्ति को जब्त किया गया है.
मेट्रो के कार्य को देखते हुए योगी ने कहा कि, ‘मेट्रो के डीपीआर की कार्यवाही अंतिम चरण में है. जल्दी ही लखनऊ के बाद अब कानपुर, मेरठ, वाराणसी, इलाहाबाद, और गोरखपुर में भी मेट्रो ट्रेन चलेगी.’ किसानों को ध्यान में रखते हुए योगी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, ‘प्रदेश में किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ने का काम शुरू हो चूका है. जाँच में काफी संख्या में फर्जी राशन कार्ड मिले थे जिनमें से अभी तक 35 लाख से अधिक फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया गया है. किसानों से सीधे धान खरीदेंगे ताकि उनको पूरा फायदा मिल सके.’

योगी ने आगे कहा कि, ‘यूपी के कई जनपदों को खुले में शौच से मुक्त बनाया गया है. प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जूते-मोज़े दिए गए है. जल्दी ही प्रदेश में 1.5 लाख पुलिस की भर्ती होगी. प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य योजना शुरू हो चुके है और जेवर में अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट बन रहा है.’ किसानों के बारे में योगी ने कहा कि, ‘आलू का पहली बार समर्थन मूल्य जारी हुआ. किसानों के खाते में सीधे रकम जा रही है. हमने 5 हजार से ज्यादा क्रय केंद्र खोले है.’


Scroll To Top
Translate »