मुख्य सचिव ने सी0जी0 सिटी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं को लगाई कड़ी फटकार


998776yu8
लखनऊ मेट्रो को दी जाने वाली जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण यथाशीघ्र 
चिन्हित कर मेट्रो को कामर्शियल सेण्टर बनवाने हेतु उपलब्ध करायें: आलोक रंजन 
लखनऊ:    उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने सी0जी0 सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान अभियंताओं को फटकार लगाते हुये सम्बन्धित प्रमुख सचिवों को निर्देश दिये कि परियोजनाओं का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित माइल स्टोन में पूर्ण कराने हेतु साप्ताहिक समीक्षा अवश्य लेकर अवगत करायें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार कार्य में गति न लाने वाले अभियंताओं को चिन्हित कर निलम्बन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये।
उन्होंने ट्रिपल आई0टी0 एवं 06 विद्युत सब स्टेशनों आदि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार कराया जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो को दी जाने वाली जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण यथाशीघ्र चिन्हित कर मेट्रो को कामर्शियल सेण्टर बनवाने हेतु उपलब्ध करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि 1800 से अधिक ई-रिक्शा का वितरण आगामी जुलाई माह तक वितरित कराये जाने हेतु सम्बन्धित आपूर्तिकर्ता से डिमाण्ड के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराकर सम्बन्धित जनपदों में समस्त पात्र लाभार्थियों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाये।
मुख्य सचिव आज प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग ग्रुप की बैठक सी0जी0 सिटी परियोजना स्थल पर करने से पूर्व परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने जय प्रकाश नारायण इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेण्टर का सम्पूर्ण कार्य 31 अक्टूबर, 2016 तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुये कहा कि परियोजना के आॅपरेशन एवं मेन्टीनेन्स हेतु नियमावली का ड्राफ्ट प्राप्त हो जाने के फलस्वरूप सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु अग्रेतर कार्यवाही आगामी 15 दिन में अवश्य पूर्ण करा ली जाये।
श्री रंजन ने सी0जी0 सिटी परियोजनान्तर्गत आई0टी0सिटी, ट्रिपल आई0टी, मेडीसिटी, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, आधुनिक डेयरी प्लाण्ट, प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, मल्टी स्टोरी आवासीय टाउनशिप निर्माण कार्यों में गति लाकर निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। उन्होंने सी0जी0 सिटी में हरित पट्टीयुक्त अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने हेतु गति लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अमूल परियोजना का कार्य अक्टूबर, 2016 तक पूर्ण कराकर प्रत्येक दशा में व्यावसायिक उत्पादन प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संस्कृति स्कूल के सम्पूर्ण कार्य मार्च, 2017 तक पूर्ण कराने हेतु परियोजना के निर्माण कार्यों में गति लायी जाये।
मुख्य सचिव ने पुराने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों में गति लाने हेतु घंटाघर तालाब बेड रिपेयर, हेरिटेजज स्पाईन पेवमेन्ट, घंटाघर, स्ट्रीट फर्नीशिंग के कार्य, साइनस का कार्य (कावल रोड) तथा गुलाब/नींबू पार्क के विकास का कार्य हेतु शासन द्वारा स्वीकृति संशोधित परियोजनाओं के अनुसार निविदा स्वीकृत की कार्यवाही आगामी 20 जनवरी तक अवश्य पूर्ण कराकर निर्माण कार्यों में गति लायी जाये। उन्होंने लखनऊ हाॅट शिल्प अवध ग्राम योजना के अन्तर्गत फूड कोर्ट, क्राफ्ट कोर्ट, डारमेट्री, ए0सी0 क्राफ्ट शाप, प्रशासनिक भवन, प्रदर्शनी हाल, बैंक्वेट हाल के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि अवशेष कार्यों को निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकांत, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव आवास श्री पनधारी यादव, प्रमुख स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव श्री आलोक कुमार, उपाध्यक्ष एल0डी0ए0 श्री सत्येन्द्र सिंह, सचिव नगर विकास श्री एस0पी0सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
———

Scroll To Top
Translate »