लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन आगामी 29 जून को तिलक हाल में प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक कर कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा पूर्वान्ह 9.00 बजे से करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांति एवं कानून व्यवस्था की चर्चा करने के उपरान्त प्रमुख विकास कार्यक्रमों की चर्चा की जायेगी।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव के सम्बोधन के उपरान्त प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था में सम्बोधन एवं जनपदीय अधिकारियों से भी विचार-विमर्श का समय निर्धारित किया गया है। प्रमुख विकास कार्यक्रमों पर कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा कृषि, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज क्षेत्र, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास द्वारा लोहिया ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम एवं जल बचाओ अभियान पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। प्रमुख सचिव पशुधन द्वारा कामधेनु योजना एवं कुक्कुट पालन योजना, प्रमुख सचिव कृषि द्वारा खरीफ फसल की तैयारी हेतु बीज, खाद इत्यादि की समुचित व्यवस्था एवं फसल बीमा योजना पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी।
प्रमुख सचिव पंचायती राज द्वारा शौचालय निर्माण की प्रगति, पंचायत चुनाव की तैयारी एवं पंचायत उद्योग के माध्यम से सेनेट्री नैपकिन्स का उत्पादन व विक्रय पर तथा अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा आम आदमी बीमा योजना, कृषक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना, लोक शिकायत एवं तहसील दिवस, राजस्व वादों का निस्तारण एवं राजस्व न्यायालयों का कम्प्यूटरीकरण पर उद्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। प्रमुख सचिव राजस्व एवं प्रमुख सचिव सिंचाई सम्भावित सूखे व बाढ़ की तैयारी पर सम्बोधन करेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा सर्व शिक्षा अभियान विशेषकर गुणवत्ता सुधार पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान विशेषकर गुणवत्ता सुधार पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। सचिव व्यावसायिक शिक्षा द्वारा कौशल विकास मिशन पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। इसी प्रकार प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, जे0ई0/ए0ई0एस0 रोकथाम हेतु तैयारी, समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति एवं मातृ एवं शिशु वर्ष के सम्बन्ध में अद्यतन प्रगति पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा राज्य पोषण मिशन पर सम्बोधन एवं चर्चा तथा प्रमुख सचिव समाज कल्याण द्वारा समाजवादी पेंशन योजना एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण द्वारा सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़क मार्ग से जोड़ना एवं रु0 50 लाख से ऊपर के सड़क निर्माण पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा ग्रामीण विद्युतीकरण, नये कनेक्शन की प्रगति एवं लाईन लाॅसेस को रोकना तथा 72 घंटे के अन्दर क्षतिग्रस्त ट्रान्सफार्मरों का प्रतिस्थापना पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। प्रमुख सचिव नियोजन द्वारा रु0 50 लाख से ऊपर के अन्य निर्माण कार्य पर सम्बोधन एवं चर्चा तथा प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत कार्यवाही पर सम्बोधन एवं चर्चा की जायेगी। इसी प्रकार प्रमुख सचिव श्रम द्वारा लेम्बर सेस पर तथा सचिव अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा मल्टी सेक्टोरल डेवलेपमेंट प्लान पर चर्चा की जायेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
