
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप आज ने सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए श्री गोप ने अपने संबोधन में बेरोजगारी व देश में चल रही आर्थिक मंदी से प्रभावित व्यापार जगत को हुए भारी नुकसान के लिए देश की वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश और प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश आर्थिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। सरकार के गलत फैसलों का असर आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है, यह सरकार रोजगार देने के बजाय छीनने का काम कर रही है देश के बड़े-बड़े उद्योग बंद होने की कगार पर है, करोड़ों नौजवानों को नौकरी देने का वादा करने वाली इस बड़बोली सरकार की कार्यशैली से सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोगों को जबरन हटाया जा रहा है । जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का भयंकर संकट उत्पन्न हो गया है।
इस अवसर पर सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गोप को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया व माननीय गोप ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार दयाशंकर पांडे, प्रदेश महासचिव विशाल निगम, जिला अध्यक्ष लखनऊ राजेश चौहान, नगर अध्यक्ष लखनऊ मनीष रस्तोगी, नीतू सिंह चौहान अध्यक्ष महिला सभा, रईस अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, सद्दाम वशी वरिष्ठ महामंत्री सहित व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।
https://rashtriyadinmaan.com
