हाईकोर्ट ने रद्द किया सपा विधायक राम सिंह का चुनाव!


 

 

ram-singh लखनऊ  |  इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा के सपा बिधायक राम सिंह का निर्वाचन रद्द कर दि‍या। कोर्ट इस मामले में अपर जिलाधिकारी शारदा प्रसाद यादव को दोषी मानते हुए तत्‍कालीन डीएम और संबंधि‍त अधि‍कारि‍यों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

  • कोर्ट के इस फैसले से समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2017 से पहले झटका लगा है।कोर्ट ने अपना  फैसला देते हुए सपा विधायक राम सिंह का चुनाव रद्द कर दि‍या।मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि‍ प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने पोस्टल मतों की गि‍नती नहीं की थी।हाईकोर्ट ने मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
  • कोर्ट ने मामले में एसडीएम शारदा यादव को भी दोषी माना है।
  • इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोती सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।मोती सिंह का कहना है कि राम सिंह ने वोटों में हेर-फेर कर जीत हासिल की थी।मालूम हो कि भाजपा उम्मीदवार मोती सिंह सपा के राम सिंह से 154 वोटों से हारे थे।

ददुआ के भतीजे हैं राम सिंहः

  • सपा विधायक राम सिंह कुख्यात डकैत ददुआ का भतीजा है।राम सिंह के पिता बाल कुमार सपा के वरिष्ठ नेता हैं।राम सिंह के पिता बाल कुमार प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे।हालांकि वहां उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
  • राम सिंह प्रतापगढ़ के दबंग नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

Scroll To Top
Translate »