लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सुप्रिमों मुलायम सिंह यादव द्वारा हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दल से निकाले गए सपा छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख आनंद भदौरिया का निष्कासन आज समाप्त कर दिया है।
सपा के मुख्य प्रांतीय प्रवक्ता वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दल के आनुषांगिक संगठनों सपा छात्रसभा और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों सुनील यादव और आनन्द भदौरिया के प्रत्यावेदन पर पुन: विचार करते हुए उनका निष्कासन समाप्त कर दिया।
गौरतलब है कि यादव और भदौरिया को गत 25 दिसम्बर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। ये दोनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मानें जाते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

