लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने पार्टी के सभी सांसद सभी विधायकों को पंचायत चुनाव के शेष चरणों में होने वाले मतदान में सक्रियता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों को पार्टी ने घोषित किया है उनके साथ समन्यवय बनाते हुए उनके चुनाव अभियान को सफलता की ओर ले जाने का प्रयास करें। आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद हुई क्षेत्र प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री माथुर ने प्रथम चरण में हुये चुनाव की समीक्षा की, बैठक में श्री माथुर के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पंचायत चुनाव के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की विेशेष रूप से उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बैठक में विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसे लोग जो घोषित प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे है उनसे वात्र्ता कर अंतिम निषर्कष पर पहुंचते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु शीघ्र नाम भेजे जाये। पूरे मनोयोग्य से सब लोग लगे प्रथम चरण के सूचानाये सकारत्मक मिल रही हैं जो कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के दौरान जिलो का प्रभार दिया गया है। वे सभी लोग वार्ड स्तर तक प्रवास करे, समीक्षा करें और आवश्यकता नुसार वार्डो में चुनावी जीत के लिए जो आवश्यक प्रबंधन हो उस पर काम करें। प्रदेश महामंत्री (संगठन ) सुनील बसंल ने कहा कि सभी क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के दौरान जिन लोगो ने आवेदन किया उन्हें सूचीवद्ध करते हुए उसकी सूचना अपने पास भी संकलित की जाये और इसे प्रदेश में भेजा जाये।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रथम चरण के चुनाव के समीक्षा के दौरान वृत्त निवेदन में सूचनायें उत्साहवर्धक रही कुल 843 में से 50 प्रतिशत से अधिक घोषित उम्मीदवारों के जीतने के समाचार है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं के गुरूर और सत्ता के बेजा इस्तेमाल का जगह-जगह लोगों ने विरोध किया बलरामपुर में सरकार के एक मंत्री के परिजनों को विरोध का सामना करना पड़ा, मुख्यमंत्री के गृह जनपद इटावा में बूथ कैप्चरिंग करने का विरोध हुआ। दबगों ने मत फाड़े, पुलिस ने हवाई फायरिंग और हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह से स्थिति संभाली। आजमगढ़, बलिया, सुल्तानपुर, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायू, अमरोहा, सम्भल, गोरखपुर, वाराणसी, कुशीनगर, श्रावस्ती, रायबरेली सहित कई जिलो में सत्ता का दुरपयोग करते नेताओं को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस कही-कही सत्ता के साथ खड़ी होती नजर आयी, और कही-कही तो उसने मौन समर्थन करते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे लोगों को उत्साहवर्धन किया।
उन्होने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, हरद्वार दुबे, आशुतोष टण्डन, अशोक कटारिया, करण सिंह पटेल, श्री प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रमापति शास्त्री, धर्मपाल सिंह, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मुकुट बिहारी वर्मा, बालचन्द्र मिश्रा, लक्ष्मण आचार्य, उपेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र ंिसंह, पुरूषोत्तम खंडेलवाल, रामरतन कुशवाहा, बीएल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
