आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुरु हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया है, इस शिविर का लाभ विशेष रूप से बस एवं ट्रक चालकों को होगा,

लखनऊ | आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लखनऊ एवं आगरा टोल प्लाजा पर आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह व जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ श्री अमित काले आई0ए0एस एसडीएम फतेहाबाद द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं जन-जागरुकता अभियान के तहत 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 के क्रम में यूपीडा द्वारा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लखनऊ तथा आगरा टोल पर 01 माह के लिए नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया है, जिसमें वाहन चालकों की आंखों का निःशुल्क परीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले सभी वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण आज से प्रारंभ कर दिया गया है जिसका फायदा विशेष रूप से बस एवं ट्रक चालकों को मिलेगा।
इस अभियान का आयोजन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अथाॅरिटी द्वारा एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन एजेन्सी मेसर्स सहकार ग्लोबल के सहयोग से किया जा रहा है।
https://rashtriyadinmaan.com
