
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी में भगदड़ में हुई मौंतों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बनारस में हुई मौंतो के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भगदड़ में हुई मौतों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति तथा परिवारी जनो को धैर्य प्रदान करें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि इस समय प्रदेश की सपा सरकार आपसी कलह व फूट का शिकार है। प्रदेश सरकार निर्णय हीनता की शिकार है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अनिर्णय ही इस सपा सरकार की मेरिट है। इसी कारण प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी भी दिग्भ्रमित है। प्रदेश का प्रशासन भी सरकार की ही तरह निर्णय हीनता का शिकार है। प्रदेश की सरकार और प्रशासन दोनों के अनिर्णय के कारण प्रदेश की जनता बेसहारा है।
श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी भीड़ के जुटने के कारण भीड़ को व्यस्थित करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। खुफिया सूचना तंत्र भी कोई जानकारी नहीं जुटा पाया। परिणाम स्वरूप अराजकता, अव्यवस्था हुई और भगदड़ मच गई, जिससे मौते हुई। इन मौतों के लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है।
https://rashtriyadinmaan.com
