
lucknow | उत्तर प्रदेष कांगे्रस विधान मण्डल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा है कि वर्तमान में पूरे प्रदेष में जैसे खूनी जंग छिड़ी हुई है, और ऐसा लगता है जैसे प्रदेष में जंगलराज कायम हो गया है । प्रदेष में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार , हत्या, लूट, छिनैती और जबरन वसूली की घटनायें आम हो गयी हैं, अपराधी निर्भय होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और उनको प्रषासन का तनिक भी भय नहीं रहा । उन्होंने कहा कि जो सरकार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की रक्षा नहीं कर पा रही है वह पूरे प्रदेष को क्या सुरक्षा दे पायेगी ?
श्रीमती आराधना मिश्रा ने कहा कि कानपुर में कांगे्रस कार्यकर्ता शोएब खान की हत्या अपराधियों ने कर दी । ऐसा लगता है कि अपराधियों को प्रषासन का कोई भय नहीं रह गया है।
श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जनपद बस्ती में विद्यार्थी परिषद के नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ए.पी.एन.पी.जी. कालेज के आदित्य नारायण तिवारी उर्फ कबीर की हत्या सुबह गोली मारकर कर दी जाती है, सहारनपुर में भा.ज.पा. किसान नेता की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी, बरेली में भा.ज.पा. नेता के भतीजे की निर्मम हत्या कर दी गयी । उन्होंने आगे कहा कि जनपद बस्ती और सहारनपुर में रंजिष के कारण ये हत्यायें हुई है, औार प्रषासन इस घटना की जानकारी पाने में पूरी तरह नाकाम रहा, कि ऐसी घटना होने वाली है । इसी तरह से अलीगढ़ में 52 साल के एक व्यक्ति की हत्या प्रापर्टी को लेकर कर दी जाती है ।
श्रीमती मिश्रा ने कहा कि बलरामपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर दो पक्षों के बींच पथराव की तीन घटनायें हुई, किन्तु जिला पुलिस को इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं थी कि इस तरह की कोई घटना हो सकती है और नही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम ही किये गये थे । उन्होने आगे कहा कि बाराबकी में एक 14 साल की किषोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की शर्मनाक घटना हुई । आज प्रदेष में अपराधी और अराजक तत्वों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और उनमें थोड़ा भी भय नहीं रह गया है ।
श्रीमती मिश्रा ने सरकार को आगाह किया कि सरकार को जल्द ही ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे प्रदेष में होने वाली दुर्घटनाओं का पता तुरंत पुलिस को लग सके । यदि थाने के बीट के सिपाही और दरोगा अपनी – अपनी भूमिका ठीक से निभाये तो रंजिष में होने वाले अपराध, त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूस के दंगों पर काफी हद तक लगाम लगायी जा सकती है अन्यथा पूरे प्रदेष में अराजकता का माहौल व्याप्त हो जायेगा ।
——–
https://rashtriyadinmaan.com
