
रुद्रपुर | किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे मनीष शुक्ला के वैवाहिक समारोह में आज उत्तराखंड के राज्यपाल श्री के के पाल रुद्रपुर शुक्ला फार्म स्थित आवास पहुंचकर नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।
शुक्ला फार्म स्थित आवास पर पहुंचने पर विधायक राजेश शुक्ला के बड़े भाई दिनेश शुक्ला ने बुके देकर महामहिम राज्यपाल श्री के के पाल का शुक्ला फार्म पहुंचने पर स्वागत किया। आज प्रातः संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉक्टर प्रदीप जोशी भी शुक्ला फार्म आवास पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। इस दौरान आशीष शुक्ला, सचिन शुक्ला, श्रेयांश शुक्ला, रितिक शुक्ला, नीतीश, शशि शुक्ला, उषा शुक्ला, नेहा शुक्ला, संगीता शुक्ला एवं समस्त शुक्ला परिवार व रिश्तेदार मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
