नेता में तकलीफ सहने की क्षमता होनी चाहिए—-श्री मुलायम सिंह यादव


kio987yu7लखनऊ |
            समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां युवा प्रकोष्ठो के नौजवान पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिनमें संकल्प, साहस और इच्छाशक्ति ये तीन गुण होगें तो कोई उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोका सकता है। हीनता की भावना त्याग कर आत्म विश्वास से आगे बढ़ने की सीख देते हुए उन्होने कहा कि विनम्रता और ईमानदारी उनके आचरण में होनी चाहिए।
श्री मुलायम सिंह यादव पार्टी मुख्यालय के लोहिया सभागार में समाजवादी छात्रसभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड तथा समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष श्री नरेश उत्तम, महामंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव के अतिरिक्त आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, संजय लाठर, डा0 राजपाल कश्यप, नईमुल हसन, अमिताभ बाजपेयी, विकास बाजपेयी, बृजेश यादव, अतुल प्रधान, प्रदीप तिवारी तथा मो0 एबाद भी उपस्थित थे और उन्होने भी अपने विचार रखे।ii98u7u
 श्री मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों से कहा कि नेता में तकलीफ सहने की क्षमता होनी चाहिए और आलोचना से विचलित नहीं होना चाहिए। चापलूसी करनेवाला धोखा देता है जबकि आलोचक व्यक्ति की कमियां बताकर अच्छा काम करता है। उन्होने नौजवानों को गांव-गली और अपने समाज से जुड़े रहने की नसीहत दी तथा हर हाल में गरीबों की मदद और अन्याय के विरोध करने के लिए कहा।
 श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी वर्गो के लोगों को सम्मान मिलता है। महिलाओं और नौजवानों को यही पार्टी आगे बढ़ाती है। सामान्य परिवार के लोग इसी पार्टी मे नेता, मंत्री, विधायक और साॅसद बने है। प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री और बहुमत की सरकार है। यह मामूली बात नहीं है। समाजवादी सरकार ने शानदार काम किए है। सभी चुनावी वादे पूरे हो गए है। इसके पीछे नौजवानों की मेहनत है। उन्होने क्रांतिरथ के साथ सभाओं में, साइकिल यात्राओं में, जनजन तक पार्टी की नीतियां पहुॅचाने में बहुत परिश्रम किया है।
 उन्होने कहा कि वे चाहते हैं कि समाजवादी सरकार के कामकाज को लेकर समाजवादी पार्टी एक रोल माडल पेश करे। उन्होने नौजवानो से सन् 2017 में फिर प्रचंड बहुमत से समाजवादी सरकार बनाने का आव्हान किया।
युवा प्रकोष्ठ की बैठक में  श्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन 22 नवम्बर, 2015 को प्रत्येक वूथ पर धूमधाम से मनाने, युवा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और दिनांक 2 नवम्बर से 30 नवम्बर,2015 तक चल रहे मतदाता सूची परिवर्धन कार्यक्रम में नए नाम बढ़वाने का निश्चय किया गया। बैठक में 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने और फिर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी की सोच और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व से समाजवादी आंदोलन को गति मिलेगी और प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकेगा।

Scroll To Top
Translate »