नीतीश के मंत्री ने किया मोदी पर खुलासा


बिहार के पंचायती राज मंत्री भीम सिंह ने कहा कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने लिए एक ब्यूटीशियन रखा हुआ है। उनका दावा है कि वो ब्यूटीशियन मोदी से डेली बेसिस पर मोटा पैसा लेता है।

भीम सिंह यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मोदी के भाषणों में योग्यता का अभाव झलकता है. उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी, आरक्षण जैसे मुद्दों पर मोदी के विचारों की आलोचना की।

उन्होंने मोदी को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों का खिलौना करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का गरीबों और गरीबी से कोई मतलब नहीं है, वो केवल मेट्रो शहरों के लिए काम करती है।

हाल ही में बाबा रामदेव ने लालू से मोदी को समर्थन देने को कहा था। इस पर भीम सिंह ने कहा कि बाबा जानबूझ कर उन दोनों के बीच राजनीतिक समझौता कराने का काम कर रहे हैं।

भीम सिंह ने कहा कि मोदी क्या काले धन की बात करते हैं, उन्होंने तो येदियुरप्पा तक को पार्टी में वापस ले लिया।


Scroll To Top
Translate »