मंत्री ने लिखा सेतु निगम एमडी को पत्र, कहा गोरखपुर में लांक डाऊन अवधि मे कर्मचारियों का काटा गया वेतन तुरंत दिलवाये


 

कर्मचारी बड़ी कार्यवाही करने पर बाधय होंगे

लखनऊ  |   सेतु निगम गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक द्वारा लांकडाऊन अवधि में कर्मचारियों का वेतन काटे जाने के मामले ने गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक उबाल ला दिया है ।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सेतू निगम के एमडी को पत्र लिखकर काटे गये वेतन को दिलवाने की मांग की है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान का। आदेश ना हुआ तो कर्मचारी बड़ी कार्यवाही करने पर बाधय होंगे ।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सेतु निगम गोरखपुर इकाई के परियोजना प्रबंधक पी के पाण्डेय ने लांक डाऊन अवधि मे कर्मचारियों का वेतन काट कर भुगतान किया है । जब कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि लांक डाऊन अवधि में किसी भी कर्मचारी का वेतन ना काटा जाये उसे पूर्ण वेतन का भुगतान किया जाये । इसके बाद भी मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना की जा रही है ।

इस सम्बन्ध में श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी शैलेन्द्र सिंह की इस शिकायत पर एमडी सेतु निगम को पत्र लिखकर कर वेतन कटौती का आदेश तुरंत निरस्त करने को कहा है ।


Scroll To Top
Translate »