प्रदेश की जनता व्यवस्था परिवर्तन के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी – केशव प्रसाद मौर्य


index77777
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने आज चुनाव आयोग द्वारा 2017 विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताया और कहा कि प्रदेश की भाग्य विधाता जनता जनार्दन अपने मताधिकार द्वारा समाजवादी पार्टी के कुशासन, भ्रष्टाचार, अराजकता और लूट का अंत करेगी तथा उ0प्र0 में विकास और सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से उ0प्र0 में सरकार बनायेगी।
उन्होंने कहा पिछले बसपा-सपा की सरकारों के भ्रष्टाचार, कुशासन से उ0प्र0 की जनता पूरी त्रस्त और पस्त है। प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरूद्ध है, युवा बेरोजगार है, किसान की हालत खस्ता है, और महिलायें बुरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है तथा गरीब और तंगहाली में चला गया है। कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाये पूरी तरह पटरी से उतर गयी है।
श्री मौर्य ने कहा कि जनता जाति-पाति की राजनीति और परिवार के सत्ता स्वार्थो की लड़ाई से पूरी तरह त्रस्त्र और पस्त है। प्रदेश की व्यवस्था को बदलने के लिए आमजन के साथ हो रहे अत्याचार, अनाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के जन-जन से परिवर्तन के लिए अपील किया है और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ छेड़े गये अभियान एवं सबका साथ-सबका विकास के लिये किये जा रहे कार्यो से आमजन उत्साहित है और लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रदेश की 403 विधानसभाओं में कमल ही कमल खिलेगा।

Scroll To Top
Translate »