फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है. जिससे प्रत्यक्ष रूप से तकरीबन 50 हजार रोजगार मिलेंगे. फिल्म सिटी कुल 740 एकड़ में बसेगी

ग्रेटर नोएडा| यमुना अथॉरिटी के क्षेत्र में बसने वाली फिल्म सिटी पर महत्वपूर्ण निर्णय हो गया है. यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरूण वीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 21 में 1हजार एकड़ में बसने वाली फिल्म सिटी की ऑनलाइन बिड 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी. सोमवार से बिडिंग डॉक्यूमेंट खरीदे जा सकेंगे और ऑनलाइन बिड शुरू हो जाएगी. 3 फेज में फिल्म सिटी बनकर तैयार होगी. साल 2022 से 2024 के बीच पहला फेज, दूसरा फेज साल 2025-27 और तीसरा फेज साल 2028- 29 के बीच में पूरा होगा. फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है. जिससे प्रत्यक्ष रूप से तकरीबन 50 हजार रोजगार मिलेंगे. फिल्म सिटी कुल 740 एकड़ में बसेगी. 40 एकड़ में फिल्म संस्थान, इसके अलावा 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क और 100 एकड़ में कमर्शियल एक्टिविटी होंगी.
बिडिंग में हिस्सा लेने के लिए दो महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका ख्याल रखना होगा. पहला बिडर फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ा हुआ आवश्यक है. दूसरा बिडर की नेट वर्थ ढाई हजार करोड़ होना जरूरी है. बिडिंग अमाउंट ज़्यादा होने के चलते कंसोर्सिम भी हिस्सा ले सकेंगे यानी अधिकतम 6 लोगों का एक समूह शामिल हो सकता है. बिडिंग एनुअल प्रीमियम जिसकी सबसे ज़्यादा होगी उसे बिड अलॉट की जाएगी. बिड अलॉट होने के बाद 4 वर्षों तक कोई प्रीमियम नहीं देना होगा. पांचवें साल से प्रीमियम देना होगा.विज्ञापन
23 तारीख से ऑनलाइन बिडिंग शुरू
23 तारीख से ऑनलाइन बिडिंग शुरू हो जाएगी. 60 दिन तक बिडिंग की जा सकेगी. 8 दिसंबर को प्री बिड होगी. प्री बिड के दौरान कोई शिकायत होगी तो उसका निस्तारण किया जाएगा. जेवर एयरपोर्ट और सन सिटी के बीच की दूरी 4 किलोमीटर कि है ऐसे में दोनों को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पॉड टैक्सी बनाई जाएगी. पॉड टैक्सी के लिए DPR तैयार हो गई है. शासन से अप्रूवल के बाद इसपर भी तेजी से काम किया जाएगा.
य
https://rashtriyadinmaan.com
